टेस्ट रनर एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो किसी अभ्यास के टेस्ट छात्र के कोड पर चलाता है।
टेस्ट रनर से हमें दो लाभ मिलते हैं:
- इनकी मदद से ब्राउज़र में ही कोडिंग की जा सकती है, जहाँ छात्र हल पर बार-बार काम करते हुए देख सकता है कि टेस्ट पास हो रहे हैं या फेल।
- इनसे हम मेंटरों को यह जानकारी दे पाते हैं कि छात्र का कोड काम करता है या नहीं।
टेस्ट रनर बनाना
अगर आप टेस्ट रनर बनाने में रुचि रखते हैं, तो ज़्यादा जानकारी के लिए टेस्ट रनर का दस्तावेज़ देखिए।