क्या आप असहज महसूस कर रहे हैं? साइट पर किसी के साथ आपकी कोई बातचीत चिंताजनक या असहज रही है? क्या Exercism पर लिखी किसी बात ने आपको परेशान या चिंतित किया है?
कृपया हमसे संपर्क कीजिए। हम आपका और आपकी निजता का सम्मान करते हुए इस मामले को ठीक करने या सुलझाने की कोशिश करेंगे। हमसे संपर्क करने का सबसे अच्छा तरीका है abuse@exercism.org पर ईमेल करना।
दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करने के अलावा, समुदाय के सदस्य चाहें तो दूसरे यूज़रों का ध्यान आचार संहिता की ओर दिला सकते हैं, अगर वे ऐसा करने में सुरक्षित महसूस करें। ध्यान रखिए कि इस तरह के कदम का उद्देश्य समस्याओं को सुलझाना है। इसलिए इसे सवाल की तरह रखना बेहतर है, जैसे "क्या आपको लगता है कि वह कमेंट Exercism की COC के अनुरूप है?" न कि "आप COC का उल्लंघन कर रहे हैं"