जानिए कि अपने कंप्यूटर पर अभ्यास कैसे हल करें।
अपने कंप्यूटर पर अभ्यास हल करने से आप सारी कोडिंग ऐसे वातावरण में कर पाते हैं जिससे आप पहले से परिचित हैं।
अपने कंप्यूटर पर कोई अभ्यास हल करने के लिए सबसे पहले आपको इन निर्देशों के अनुसार Exercism कमांड लाइन इंटरफेस (CLI) को इंस्टॉल और कॉन्फिगर करना होगा।
CLI को बताना ज़रूरी है कि आप कौन हैं, ताकि हम चीज़ें सही तरीके से डाउनलोड कर सकें।
आपको अपना टोकन अपने सेटिंग्स पेज पर मिल जाएगा।
इसके बाद नीचे दिए तरीके से CLI को कॉन्फिगर कीजिए, और <your-api-token> की जगह सेटिंग्स पेज पर दी गई वैल्यू डालिए:
exercism configure --token=<your-api-token>
इंस्टॉल हो जाने के बाद आप नीचे दिए कमांड से अभ्यास को अपने कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें <exercise-slug> और <track-slug> की जगह अपने अभ्यास और ट्रैक की वैल्यू डालिए:
exercism download --exercise=<exercise-slug> --track=<track-slug>
इस कमांड का ढाँचा याद रखने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि हर अभ्यास के पेज पर उस अभ्यास के लिए सही कमांड लिखा होता है।
डाउनलोड कमांड पूरा होने पर अभ्यास की सारी फाइलें आपके कंप्यूटर पर आ जाती हैं।
हर अभ्यास का उद्देश्य ऐसा इम्प्लीमेंटेशन बनाना है जो सारे टेस्ट पास कर ले। ऐसे इम्प्लीमेंटेशन को ही हल कहा जाता है।
इसमें आपकी मदद के लिए हर अभ्यास में ये फाइलें होती हैं:
किसी-किसी ट्रैक में कुछ और फाइलें भी होती हैं, जो टेस्ट चलाने के लिए उस ट्रैक के टूल को चाहिए होती हैं।
जब आपका हल सारे टेस्ट पास कर ले, तो नीचे दिए कमांड से अपना हल जमा कर सकते हैं:
exercism submit <implementation_file_paths>
यह कमांड आपका हल Exercism वेबसाइट पर अपलोड करता है और हल वाले पेज का URL दिखा देता है।
इस कमांड को भी याद रखने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि अभ्यास की HELP.md फाइल में सही कमांड लिखा होता है।
अधूरा हल भी जमा किया जा सकता है, जिससे आप:
उपलब्ध सारे कमांड की पूरी सूची देखने के लिए help सबकमांड चलाइए।
exercism help
ध्यान रखिए कि आपके पास नवीनतम वर्शन हो।
जाँचिए कि आपके पास कौन-सा वर्शन है:
exercism version
नवीनतम रिलीज़ से तुलना कीजिए और अगर आपका वर्शन सबसे नया नहीं है तो अपग्रेड कीजिए।
अपग्रेड करने के बाद वर्शन फिर से जाँचिए। अगर वर्शन नहीं बदला है, तो पक्का कीजिए कि आप अपग्रेड की गई बाइनरी ही चला रहे हैं।
which exercism
अगर फिर भी दिक्कत आ रही है, तो GitHub पर exercism/cli में एक इश्यू खोलिए और उसमें troubleshoot कमांड का आउटपुट भी दीजिए।
exercism troubleshoot
आप हमारे इश्यू ट्रैकर पर इश्यू खोल सकते हैं, और कम्युनिटी आपकी मदद करने की कोशिश करेगी। कोई भी इश्यू खोलने से पहले इंटरैक्टिव वॉकथ्रू पूरा कर लीजिए।