अभ्यास हल करना

जानिए कि Exercism पर अभ्यास कैसे हल किए जाते हैं।


Exercism आपको सीखने में सबसे ज़्यादा मदद अभ्यास हल करके करता है।

Exercism पर अभ्यास हल करने के दो तरीके हैं:

  1. वेबसाइट के ब्राउज़र एडिटर की मदद से ऑनलाइन
  2. CLI की मदद से अपनी मशीन पर

मुझे कौन-सा विकल्प चुनना चाहिए?

ऑनलाइन एडिटर और CLI, इन दोनों के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं:

ऑनलाइन एडिटर CLI
इंस्टॉल करना नहीं हाँ (जैसे SDK)
एडिट करना ब्राउज़र आपका पसंदीदा एडिटर
टेस्ट करना वेबसाइट पर टेस्ट चलाना अपनी मशीन पर टेस्ट चलाना
डीबगिंग सीमित मदद (सिर्फ कुछ ट्रैक के लिए) पूरी मदद (आपके वातावरण के अनुसार)

सामान्य रूप से, नए ट्रैक शुरू करने के लिए ऑनलाइन एडिटर सबसे अच्छा रहता है, जबकि अगर आप अपना खुद का, अपने हिसाब से बनाया हुआ कोडिंग वातावरण इस्तेमाल करना चाहते हैं तो CLI वाला तरीका बहुत बढ़िया है।