टीमें हमेशा से Exercism का इस्तेमाल एक-दूसरे को सीखने में मदद करने के लिए करती आ रही हैं। वास्तव में, इसकी शुरुआत भी ऐसे ही हुई थी। तब यह एक ऐसा टूल था जिसकी मदद से Katrina अपने बूटकैंप के छात्रों को पढ़ाती थीं।
लेकिन जैसे-जैसे Exercism बड़ा होता गया, छोटी टीमों से जुड़े पहलू हमारे बड़े मेंटरिंग प्लेटफॉर्म में फिट नहीं बैठे। इसलिए हमने उसे अलग करके एक स्वतंत्र एडिशन बना दिया: Exercism Teams.
Exercism v3 के लॉन्च के साथ हमने अब Exercism Teams बंद कर दिया है। लेकिन हमारा इरादा है कि 2023 में किसी समय हम इसे फिर से लॉन्च करें, एक पूरी तरह सोच-समझकर तैयार किए गए प्रोडक्ट के रूप में, जिसमें ढेर सारे रोमांचक फीचर होंगे। इस बारे में और जानकारी हम 2022 के अंत में देंगे।