OCaml ट्रैक पर टेस्टिंग

Exercism पर अपने OCaml अभ्यासों को टेस्ट करना सीखिए


चूँकि OCaml एक ऐसी भाषा है जिसे कंपाइल करना पड़ता है, इसलिए टेस्ट चलाने से पहले आपको अपना सबमिशन और टेस्ट कोड कंपाइल करना होगा। हम बिल्ड करने के लिए dune का उपयोग करते हैं। हर फोल्डर में एक dune फाइल होती है जो बताती है कि बिल्ड कैसे करना है, और एक Makefile भी होता है जो यह काम dune को सौंप देता है।

टेस्ट कंपाइल करने और चलाने के लिए, अभ्यास वाले फोल्डर से बस यह लिखिए:

make

अपना पहला OCaml मॉड्यूल बनाइए

ऐसा मॉड्यूल बनाने के लिए जिसे bob अभ्यास के टेस्ट के साथ इस्तेमाल किया जा सके, bob.ml नाम की फाइल में यह लिखिए:

open Base 

let response_for input = failwith "TODO"