सबलिस्ट

सबलिस्ट

कठिन

निर्देश

कोई भी दो ऐरे A और B लेकर तय कीजिए कि:

  • ऐरे A और ऐरे B equal हैं; या
  • ऐरे A में ऐरे B समाहित है (ऐरे A, ऐरे B का superlist है); या
  • ऐरे A, ऐरे B में समाहित है (ऐरे A, ऐरे B का sublist है); या
  • इनमें से कोई भी सही नहीं है, इसलिए ऐरे A और ऐरे B unequal हैं

विशेष रूप से, ऐरे A और ऐरे B तब equal होते हैं जब दोनों ऐरे में एक ही क्रम में एक ही वैल्यू हों। ऐरे A, ऐरे B का superlist तब होता है जब A में लगातार आने वाली वैल्यूओं का एक ऐसा हिस्सा हो जो B के equal हो। ऐरे A, ऐरे B का sublist तब होता है जब B में लगातार आने वाली वैल्यूओं का एक ऐसा हिस्सा हो जो A के equal हो।

उदाहरण:

  • अगर A = [] और B = [] (दोनों ऐरे खाली हैं), तो A और B equal हैं
  • अगर A = [1, 2, 3] और B = [], तो A, B का superlist है
  • अगर A = [] और B = [1, 2, 3], तो A, B का sublist है
  • अगर A = [1, 2, 3] और B = [1, 2, 3, 4, 5], तो A, B का sublist है
  • अगर A = [3, 4, 5] और B = [1, 2, 3, 4, 5], तो A, B का sublist है
  • अगर A = [3, 4] और B = [1, 2, 3, 4, 5], तो A, B का sublist है
  • अगर A = [1, 2, 3] और B = [1, 2, 3], तो A और B equal हैं
  • अगर A = [1, 2, 3, 4, 5] और B = [2, 3, 4], तो A, B का superlist है
  • अगर A = [1, 2, 4] और B = [1, 2, 3, 4, 5], तो A और B unequal हैं
  • अगर A = [1, 2, 3] और B = [1, 3, 2], तो A और B unequal हैं

list_one और list_two कॉलमों में पूर्णांकों की JSON एनकोडेड सूची होती है।

उदाहरण:

[1, 2, 3]

टेबल स्कीमा

CREATE TABLE sublist (
    list_one TEXT NOT NULL,     -- json array
    list_two TEXT NOT NULL,     -- json array
    result   TEXT
);

JSON डॉक्युमेंटेशन

JSON फंक्शन और ऑपरेटर

GitHub के ज़रिए संपादित करें यह लिंक एक नई विंडो या टैब में खुलता है
SQLite Exercism

सबलिस्ट शुरू करने के लिए तैयार हैं?

Exercism पर साइन अप कीजिए और SQLite को 81 अभ्यास तथा असली इंसानों से मिलने वाली मेंटरिंग के साथ सीखिए और उसमें महारत हासिल कीजिए, वह भी बिल्कुल मुफ्त।