टूल कॉन्फिगर कीजिए


आपके ट्रैक के लिए टूलिंग के तीन हिस्से हैं जिनमें आपको बदलाव करना चाहिए:

  • कोड लाइन काउंटर: यह टूल हर सबमिट किए गए इटरेशन के कोड की लाइनें गिनता है।
  • स्निपेट एक्सट्रैक्टर: यह टूल हर इटरेशन के लिए एक स्निपेट निकालता है, जिसे वेबसाइट पर दिखाया जाता है।
  • Exercism CLI: छात्र इस टूल की मदद से अपनी ही मशीन पर, स्थानीय रूप से ट्रैक पर काम करते हैं।
Note

हालाँकि इन टूल में बदलाव करना ज़रूरी नहीं है, फिर भी इनमें बदलाव करने से वेबसाइट के साथ आपके ट्रैक का जुड़ाव कहीं ज़्यादा बेहतर हो जाएगा। इसलिए हमारी सलाह है कि आप तीनों टूल में ज़रूर बदलाव कीजिए।