Standard ML की शुरुआत बिल्कुल शून्य से कैसे की जाए, इसका संक्षिप्त परिचय।
Exercism अभ्यास और फीडबैक देता है, लेकिन जो लोग पहली बार SML सीख रहे हैं, उनके लिए ML में शुरुआत करना मुश्किल हो सकता है। ये संसाधन आपको शुरुआत करने में मदद कर सकते हैं:
जो लोग प्रोग्रामिंग की शुरुआत कर रहे हैं, उनके लिए ML शायद सबसे अच्छी भाषा नहीं है। आपके लिए अच्छा होगा कि Ruby या Python जैसी किसी भाषा से शुरुआत कीजिए। लेकिन अगर आप खुद को खासा साहसी महसूस कर रहे हैं, तो Programming in Standard ML '97: An On-line Tutorial पढ़ सकते हैं। मेरा सुझाव है कि आप परिचय छोड़ दीजिए और सीधे Simple applicative programming पर जाइए। परिचय बहुत तकनीकी है।
Coursera पर प्रोग्रामिंग भाषाओं का एक कोर्स उपलब्ध है। यह कोर्स कुछ अनुभवी प्रोग्रामर के लिए बनाया गया है, लेकिन ML भाषा से परिचय कराने वाला इससे अच्छा कोर्स ढूँढना मुश्किल है।
पढ़ने के लिए एक अच्छा स्रोत Programming in Standard ML '97: An On-line Tutorial है।
एक और है A Gentle Introduction to ML।
Coursera पर प्रोग्रामिंग भाषाओं का एक कोर्स उपलब्ध है। ML भाषा से परिचय कराने वाला इससे अच्छा कोर्स ढूँढना मुश्किल है।
SML/NJ साइट पर कई किताबों की सूची दी गई है। इनमें से अधिकतर किताबें काफी पुरानी हैं और शायद मिलना मुश्किल हो। भाषा में अधिक बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए अगर आपको ये किताबें मिल जाएँ, तो यह न सोचिए कि वे बहुत पुरानी हो चुकी हैं। पेज पर दिए गए Four Lectures on Standard ML को भी देखिए।
अगर आप आत्मविश्वासी प्रोग्रामर हैं और फंक्शनल भाषाओं से अच्छी तरह परिचित हैं, तो Learn X in Y minutes पर आपको सिंटैक्स की अच्छी जानकारी मिल जाएगी।
Four Lectures on Standard ML एक अच्छा परिचय है।