मेंटर फीडबैक

जानिए कि मेंटर फीडबैक आपके कोड को बेहतर बनाने में कैसे मदद करता है।


किसी अभ्यास के पेज पर "Request mentoring" बटन पर क्लिक करके आप मेंटर से फीडबैक ले सकते हैं।

मेंटर से फीडबैक मिलने में कितना समय लगेगा?

यह कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे किसी ट्रैक में छात्रों और मेंटरों का अनुपात। निश्चिंत रहिए कि हमारे मेंटर जल्द से जल्द फीडबैक देने की पूरी कोशिश करेंगे।

अगर मैं CLI इस्तेमाल करके अपने कंप्यूटर पर ही काम करूँ तो क्या?

मेंटर फीडबैक सिर्फ सबमिट किए गए हल पर ही माँगा जा सकता है। इसलिए CLI इस्तेमाल करने वालों को पहले अपना हल सबमिट करना होता है। उसके बाद वेबसाइट पर उस अभ्यास के पेज पर जाकर मेंटरिंग का अनुरोध करना होता है।