यह अभ्यास करने से पहले आपको शायद मूल Luhn अभ्यास और उसके बाद वाला अभ्यास, "Luhn: From trait का उपयोग", कर लेना चाहिए।
मूल Luhn अभ्यास पाने के लिए यह कमांड चलाइए
exercism download --exercise=luhn --track=rust
"Luhn: From trait का उपयोग" अभ्यास पाने के लिए यह कमांड चलाइए
exercism download --exercise=luhn-from --track=rust
मूल Luhn अभ्यास में आपने केवल स्ट्रिंग की जाँच की थी, लेकिन Luhn एल्गोरिदम पूर्णांकों पर भी लागू किया जा सकता है।
"Luhn: From trait का उपयोग" अभ्यास में आपने एक From trait लागू किया था, जिसके लिए आपको एक Luhn struct बनाना भी ज़रूरी था।
सिर्फ जाँच करने के लिए struct बनाने के बजाय, क्या हो अगर आप सीधे प्रिमिटिव (यानी String, u8, आदि) की ही जाँच करें?
इस अभ्यास में आप एक कस्टम trait बनाएँगे और लागू करेंगे, जो यह जाँच का काम करता है।